बोलेरो 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो सगे भाइयों समेत चार की मौत।

ख़बर शेयर करें -

बोलेरो 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो सगे भाइयों समेत चार की मौत।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से दुखद खबर आई है। यहां एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें चार लोगों को मौत हो चुकी है, वही चार लोग घायल है।जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अंडोली के समीप एक यूके 05 टीए 2683 बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ टीम को दी।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. मंजुनाथ टीसी का सख्त एक्शन, “अपराध करोगे तो जेल जाओगे”* *100–150 CCTV खंगालकर शातिर चोर गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात बरामद नैनीताल पुलिस का बड़ा खुलासा*

 

 

वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची SDRF टीम ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया है। गहरी खाई में अनियंत्रित होकर गिरी बोलेरो में 8 लोग सवार थे , जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। SDRF टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से वाहन से चार घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी पर एक और मुकदमा दर्ज, इसके साथ पति व अन्य लोगों पर भी हुई FIR* *SSP नैनीताल मंजुनाथ का सख्त सन्देश सार्वजनिक स्थान पर गुंडागर्दी, हुड़दंग और हमला कतई बर्दाश्त नहीं*

 

 

शादी के जश्न वाले गांव में सोमवार की सुबह दुखद खबर लेकर आई। एक हादसे ने गांव के चार लोगों की जान ले ली। इनमें से दो सगे भाई हैं। जिस गांव में रविवार को ढोलक बज रही थी वहां आज हर तरफ मातम पसरा हुआ है।