रैग पिकर्स के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम में मेडिकल कैंप का सफल आयोजन।

रैग पिकर्स के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम में मेडिकल कैंप का सफल आयोजन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार एवं माननीय जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती बीनू गुलयानी की उपस्थिति एवं नेतृत्व में नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग आज दिनांक 17 मई 2024 को नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के अंतर्गत रैग पिकर्स के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक मेडिकल कैंप का आयोजन नगर निगम सभागार में किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद।

 

 

जिसमें प्रमुख रूप से नगर आयुक्त  विशाल मिश्रा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी  मनोज काण्डपाल, गो क्लीन गो ग्रीन के संस्थापक मनोज नेगी, की मदद से मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि

 

 

जिसमें चिकित्सको द्वारा रैग पिकर्स को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर निः शुल्क दवाओ का वितरण किया गया। शिविर का संचालन नगर निगम की टीम एवं पी एल वी मीना जोशी द्वारा किया गया।