धर्म नगरी हरिद्वार: भयंकर जाम के कारण शहर का हाल बेहाल।

धर्म नगरी हरिद्वार: भयंकर जाम के कारण शहर का हाल बेहाल।

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

 

धर्म नगरी हरिद्वार में भयंकर जाम के कारण शहर का हाल बेहाल हो गया। ज्वालापुर से हर की पौड़ी तक वाहनों की लंबी कतारें रेंग-रेंग कर चल रही थीं, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। जाम की समस्या से न केवल बाहरी यात्री बल्कि स्थानीय लोग भी परेशान हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस लाइन में दिखी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अलौकिक छटा, भव्य आयोजन ने मोहा शहरवासियों का मन, मा0 न्यायमूर्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी में नैनीताल पुलिस ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

 

:- सड़कों पर चारों तरफ जाम की स्थिति बनी रही और कई किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिला। स्थानीय प्रशासन की ओर से किए गए ट्रैफिक प्रबंधन के प्रयास विफल होते नजर आए। प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं भी इस विकट स्थिति से निपटने में असमर्थ रहीं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगातार बढ़ती भीड़ और खराब ट्रैफिक प्रबंधन के कारण जाम की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा राज्य संपत्ति विभाग, आधुनिकता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस।

 

 

इससे न केवल लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, बल्कि आपातकालीन सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। प्रशासन को इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालने की आवश्यकता है ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक

 

kj
tara