घर से बिना बताए गए बालक को काठगोदाम पुलिस ने सकुशल किया बरामद, परिजनों ने जताया काठगोदाम पुलिस का आभार।

ख़बर शेयर करें -

घर से बिना बताए गए बालक को काठगोदाम पुलिस ने सकुशल किया बरामद, परिजनों ने जताया काठगोदाम पुलिस का आभार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

आज दिनांक 05.07.24 को चौकी मल्ला काठगोदाम में आगन्तुक निवासी रावत गांव भीमताल द्वारा अवगत कराया कि उनका पुत्र उम्र-14 वर्ष कल दिनांक 04.07.24 को सांय 05:30 बजे से घर पर नहीं आया है तथा जानकारी मिली कि किसी कैंटर में बैठकर हल्द्वानी की ओर आ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डी फैशन बुटीक बना नशे का अड्डा! 5 किलो चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

 

 

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम आगन्तुक के साथ तलाश, पूछताछ, और cctv कैमरों को चैक किये जाने के उपरांत बालक को डिग्री कॉलेज हल्द्वानी के पास से सकुशल बरामद कर बालक की काउंसलिंग कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने जिला अस्पताल में मरीजों का जाना हाल, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

 

 

परिजनों द्वारा अपने पुत्र को सकुशल पाकर नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।