मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात: सरनोल क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित करने और इंटर कॉलेज का नाम वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम पर करने का प्रस्ताव।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात: सरनोल क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित करने और इंटर कॉलेज का नाम वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम पर करने का प्रस्ताव।

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व मे क्षेत्रीय लोगों ने भेंट कर सरनोल सुतड़ी- सरुताल बुग्याल क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित करने तथा राजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम  वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम किए जाने से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC परीक्षा पर पुलिस का अभेद्य पहरा! 7 हजार अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक सुरक्षा, नकल माफियाओं की हर चाल होगी फेल

 

 

 

मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज सरनौल का नाम अमर शहीद वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम पर रखे जाने तथा सुतडी सरुताल ट्रैक पर पर्यटन की अपार संभावना के दृष्टिगत इसे पर्यटक स्थल बनाए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाजों को किया सम्मानित, कहा—उत्तराखंड की बेटियां रच रही हैं नए कीर्तिमान।

 

 

 

इस अवसर पर जगमोहन सिंह राणा, बलवीर सिंह राणा, सरदार रावत, तरवीन राणा, अवतार रावत,  धनवीर रावत, राजेंद्र सेमवाल, जबर सिंह चौहान, सोबेंद्र सिंह चौहान, कमला जुड़ियाल आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  जेल नहीं, नई जिंदगी की पाठशाला! हल्द्वानी जेल में बदल रही महिला बंदियों की तकदीर।

ख़बर शेयर करें -