उत्तरकाशी के मोरी में नदी में गिरी महिला का शव एसडीआरएफ ने खोजा।

उत्तरकाशी के मोरी में नदी में गिरी महिला का शव एसडीआरएफ ने खोजा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

आज दिनांक 18 अगस्त 2024 को रात्रि 12:30 बजे पुलिस थाना मोरी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मोरी क्षेत्र में खरसाड़ी के पास एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी है, जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

 

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क नैनीताल पुलिस, नाराज होकर घर से निकले बालक को मिलाया परिवार से।

 

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे में गहन सचिन अभियान चलाया गया व सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा उक्त महिला के शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सट्टे के खेल में पुलिस की एंट्री, 9,190 रुपये और सामग्री के साथ आरोपी गिरफ्तार।

 

 

मृतक महिला का नाम :– महिला का नाम कृष्णा जैन w/o कश्मीर सिंह जैन, उम्र 42 वर्ष
निवासी:- खरसाड़ी उत्तरकाशी