रक्षाबंधन पर्व को लेकर स्थानीय बाज़ारों में भीड़-भाड़ के दृष्टिगत आमजनमानस की सुरक्षा हेतु SSP NAINITAL ने दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

रक्षाबंधन पर्व को लेकर स्थानीय बाज़ारों में भीड़-भाड़ के दृष्टिगत आमजनमानस की सुरक्षा हेतु SSP NAINITAL ने दिए निर्देश

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

नैनीताल पुलिस सतर्क, बाजार में पैदल गश्त कर लोगों को दिला रही सुरक्षा का एहसास, यातायात व्यवस्था सुचारू

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ की गिरफ्तारी की मांग।

प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा भाई-बहन के अटूट रिश्ते व प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व पर बाजारों में होने वाली भीड़-भाड़ के दृष्टिगत उक्त पर्व को सकुशल संपन्न करने हेतु अराजक तत्वों पर नजर रखने एवं आम जनमानस को सुरक्षित महसूस कराने हेतु सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को सतर्कता व कड़ी चौकसी बरतने कर निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में उक्त त्यौहार को देखते हुए नैनीताल पुलिस लोगों की सुरक्षा हेतु पुलिस अलर्ट मोड में है। असमाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने तथा उन पर पैनी नजर रखने के लिए बाज़ारों/ भीड़भाड़ वाले स्थानों में पुलिस ने पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया तथा आमजनमानस को जेबकतरों से सावधान रहने हेतु जागरूक किया जा रहा है। त्योहार के दिन हुड़दंग करने वाले शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।