जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशों के क्रम में राहगीरों के साथ बालिकाओं को रात्रि आवाजाही के लिए स्ट्रीट लाईट को किया दूरस्त।

ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशों के क्रम में राहगीरों के साथ बालिकाओं को रात्रि आवाजाही के लिए स्ट्रीट लाईट को किया दूरस्त।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी बस स्टेशन, ठंडी सड़क, दुर्गा सिटी सेंटर और क्रियाशाला में स्ट्रीट लाईट की समुचित व्यवस्था कर दी है। इससे राहगीरों के साथ ही बालिकाओं को रात्रि आवाजाही में आसानी होगी। साथ ही सुरक्षित भी महसूस करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  डेटा आधारित सुशासन की दिशा में उत्तराखण्ड का बड़ा कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला का किया शुभारम्भ

 

 

 

इस आशय की जानकारी देते हुए नगर मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने बताया कि रविवार शाम को नगर निगम की टीम ने उक्त स्थलों में स्ट्रीट लाईट बदल दी है। डीएम के निर्देशो में बाल विकास, शिक्षा विभाग ने विभिन्न स्थलों में कार्यशाला आयोजित कर असुरक्षित स्थलों को चिन्हित किया था।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने जर्मनी में चयनित नर्स सपना राणा को दी बधाई

 

 

 

इसी क्रम में हल्द्वानी बस स्टेशन में 09, ठंडी सड़क में 14, दुर्गा सिटी सेंटर में 07 और क्रियशाला में 11 खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को बदल/ठीक कर दिया है।सभी स्ट्रीट लाइट सुचारू रूप है। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, नवीन देवली मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  NEET री-एग्जाम को लेकर एक्शन में SSP मंजूनाथ टी.सी., परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, फ्रिस्किंग, CCTV और कड़ा पहरा... अफवाहबाजों और संदिग्धों पर पैनी नजर।

ख़बर शेयर करें -