काशीपुर: मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन, भक्तों ने गाए भक्ति गीत।

काशीपुर: मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन, भक्तों ने गाए भक्ति गीत।

 

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

काशीपुर । मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में बीती शाम भव्य जागरण का आयोजन किया गया। चैती परिसर स्थित मां बाल सुंदरी देवी मंदिर के भवन में माता रानी के जयकारों से भक्ति में हुआ संपूर्ण वातावरण इस दौरान भक्तगण झूमते-नाचते- गाते माता रानी की भक्ति में लीन दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

 

 

 

 

इस अवसर पर मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में श्री बाल सुन्दरी जागरण मण्डली के भजन गायकों व काशीपुर की बेटी निशा अरोरा ने भजन कीर्तन किया “जिसमें उन्होंने लाल लाल चुनरी सितारों वाली जिसे ओड़कर आई हे मां शेरोवाली के माध्यम से महामाई का मनमोहक गुणगान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

 

 

 

इससे पूर्व मां की पावन ज्योत मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री एवं जागरण मण्डली के महंत बलराम प्रजापति द्वारा प्रज्ज्वलित की गई। इस अवसर पर पंडा वंश गोपाल अग्निहोत्री, पंडा मनोज अग्निहोत्री, पंडा विकास अग्निहोत्री, पंडा संदीप अग्निहोत्री, पंडा शक्ति अग्निहोत्री एडवोकेट, पंडा कृष्ण कुमार अग्निहोत्री, पंडा शिवा अग्निहोत्री, जसपुर खुर्द के पूर्व प्रधान समाजसेवी आनंद कुमार एडवोकेट, सहित बड़ी संख्या में माता रानी के भक्त उपस्थित थे। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण कर जागरण का समापन किया गया।