हाथी के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों में रोष।

हाथी के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों में रोष।
ख़बर शेयर करें -

हाथी के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों में रोष।

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

ऋषिकेश, 26 सितंबर: ऋषिकेश के हरिपुर कलां स्थित इंटर कॉलेज के समीप बुधवार रात एक हाथी के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर विरोध किया और वन कर्मियों का घेराव किया।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिपुर कलां वार्ड नंबर 7 निवासी 40 वर्षीय सोनू थापा अपने तीन साथियों के साथ टहल रहे थे, जब अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने सोनू थापा को सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ मौजूद अन्य साथी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को भगाया, जो बाद में जंगल की ओर चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  जल स्रोतों के पुनर्जीवन में तेजी लाने के आदेश, टाइमलाइन तय करने के निर्देश

 

 

 

घायल युवक को तुरंत एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, लेकिन वहां बेड न होने के कारण उसे जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल भेजा गया। ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला ने बताया कि समय पर उपचार न मिल पाने से ग्रामीणों में भारी रोष है।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*नैनीताल में लव जिहाद/धर्मांतरण पर पुलिस का सख्त एक्शन, SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश—अब नहीं बख्शेंगे* 🔥*संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही, मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज जेल*

 

 

 

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से हाथी क्षेत्र में घूम रहा था, लेकिन वन विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने यह भी कहा कि एक साल पहले लगाई गई इलेक्ट्रिक फेंसिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसके कारण जंगली जानवर रिहायशी क्षेत्रों में आ जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, वनाग्नि व गैस आपूर्ति पर मुख्य सचिव सख्त।

 

 

वन विभाग की प्रतिक्रिया:
मोतीचूर रेंज अधिकारी महेश सेमवाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया और घायल युवक के इलाज के लिए हरसंभव मदद की जा रही है।

 

 

ग्रामीणों की सुरक्षा और जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों पर वन विभाग को जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।