निवर्तमान सभासद भुवन सिंह डंगवाल प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से महिलाओं को बना रहे सशक्त।

निवर्तमान सभासद भुवन सिंह डंगवाल प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से महिलाओं को बना रहे सशक्त।
ख़बर शेयर करें -

निवर्तमान सभासद भुवन सिंह डंगवाल प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से महिलाओं को बना रहे सशक्त।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के अंतर्गत देशभर में लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्किल कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में निवर्तमान सभासद भुवन सिंह डंगवाल ने अपने क्षेत्र में महिलाओं और गरीब परिवारों तक इस योजना की सुविधाएं पहुंचाने का बीड़ा उठाया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी की पहल: सरकारी कर्मियों को सुरक्षा और वित्तीय लाभ का आश्वासन"

 

 

डंगवाल द्वारा सिलाई, माला बनाना, टोकरी बनाना और झाड़ू बनाना जैसे कौशल महिलाओं को सिखाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। पिछले छह वर्षों में उन्होंने करीब 1000 से 1500 महिलाओं और 500 से 900 पुरुषों को रोजगार दिलाने में सफलता प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  "मुख्यमंत्री धामी ने टिहरी गढ़वाल में मोटर मार्गों के सुधार के लिए ₹16 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की"

 

 

सभासद की टीम में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी शामिल हैं, जो एक मंच पर आकर समाज के वंचित वर्गों की मदद के लिए कार्य कर रहे हैं। डंगवाल ने यह भी बताया कि स्किल कोर्स के साथ-साथ, वे प्रतिभागियों को भारत सरकार से मान्य प्रमाण पत्र दिलवाने और रोजगार के लिए लोन दिलाने में भी मदद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कौशल विकास मंत्री ने आईटीआई के टॉपर्स को दी हरी झंडी: तकनीकी प्रशिक्षण के लिए भेजा गया भ्रमण

 

 

भुवन सिंह डंगवाल का कहना है कि किसी भी जनप्रतिनिधि का मुख्य उद्देश्य लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करना होना चाहिए, ताकि वे अपने हुनर के बल पर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्किल कोर्सों में शामिल होकर अपना और अपने परिवार का भविष्य बेहतर बनाएं।