काशीपुर के ग्राम कलियावाला में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी।

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर के ग्राम कलियावाला में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

जसपुर, काशीपुर: काशीपुर के जसपुर क्षेत्र के ग्राम कलियावाला में आज दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मंजीत सिंह पुत्र टहल सिंह के रूप में हुई है। घटना नेशनल हाईवे पर हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने मंजीत पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

 

 

फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, संदिग्ध हिरासत में

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, वहीं तकनीकी टीम ने इलाके की जांच की। काशीपुर के एसपी अभय सिंह ने बताया कि पुलिस को दोपहर में घटना की जानकारी मिली थी। मंजीत सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बरसात में आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को तत्काल दुरुस्त करें अधिकारी : मंत्री कैड़ा।

 

जल्द खुलेगा हत्याकांड का राज

अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे की साजिश और हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड को मिली 7 बड़ी सौगातें

 

घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, और पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।


ख़बर शेयर करें -
kj
tara