अवैध खनन पर वन विभाग की सख्ती, जसपुर में बिना दस्तावेज अवैध खनिज ले जाते तीन ट्रक जब्त।

अवैध खनन पर वन विभाग की सख्ती, जसपुर में बिना दस्तावेज अवैध खनिज ले जाते तीन ट्रक जब्त।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

जसपुर: वन विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए तीन ट्रकों को जब्त किया है। दिनांक 06 नवंबर 2024 की रात को प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर उप प्रभागीय वनाधिकारी जसपुर और दक्षिणी जसपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ने पतरामपुर स्टाफ के साथ काशीपुर-जसपुर मोटर मार्ग पर एनएच 734 हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी, CM धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप।

 

 

 

इस दौरान बिना आवश्यक परिवहन दस्तावेजों के अवैध रूप से उपखनिज रेत का परिवहन कर रहे तीन ट्रकों को पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाली पड़े जंगल के पैच की बदलेगी तस्वीर, बनेगा नया पार्क; राकेश नैनवाल की पहल रंग लाई।

 

 

पकड़े गए ट्रकों के विवरण इस प्रकार हैं:

  1. ट्रक नंबर UP 20 BT 3280 (12 टायर)
  2. ट्रक नंबर UP 17 T 3831 (12 टायर)
  3. ट्रक नंबर UP BT 0142 (12 टायर)

 

वन विभाग की टीम ने तीनों ट्रकों को कब्जे में लेकर पतरामपुर वन परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया है। वन विभाग के अनुसार अवैध खनन और उसके परिवहन को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है और आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

 

 

 

संबंधित चालकों और ट्रक मालिकों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।