नेत्रहीन युवतीओं के खेला क्रिकेट मैच।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

मसूरी  – पर्यटन गाँव बंगलो की कांडी में एक अनोखा क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें हिमालयन सहासिक संस्थान कैंपटी में उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा आपदा परियोजना के अंतर्गत रुद्रप्रयाग जिले के 25 सदस्य व दिल्ली की नेत्रहीन युवतियों द्वारा पर्यटन गाँव बंगलो की कांडी में एक क्रिकेट मैच खेला गया.. जिसमें नेत्रहीन युवतियों ने विशेष रूप से एक नया आयाम दिखाया है कि किस प्रकार से कोई भी व्यक्ति सब काम कर सकता है और उसके सामने उसका अंधापन या अन्य किसी प्रकार की कमजोरी कोई अपवाद का कारण नहीं हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  लेखिका श्रेया सिंह की कलम से निकली इंसानियत की पुकार, ‘Whispers of My Soul’ में जिंदगी के अनछुए पहलू।

 

हर व्यक्ति साहस और धैर्य के साथ काम करेगा तो किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं। इस मौके पर संस्थान के निदेशक एसपी चमोली जी ने कहा कि दिल्ली से आई नेत्रहीन बालिकाओं ने हम सबको एक नजरिए से देखने का मौका दिया है कि हर व्यक्ति जीवन की कठिन से कठिन चुनौतियों को भी पार कर सकता है और किसी से भी सामना कर सकता है उन्होंने कहा केवल उसके अंदर धैर्य और साहस होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों के मानदेय पर जल्द होगी बैठक।

नेत्रहीन युवतीओं के खेला क्रिकेट मैच।