हल्द्वानी में जनसमस्या समाधान शिविर: 16 नवंबर को मिलेगा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ

हल्द्वानी में जनसमस्या समाधान शिविर: 16 नवंबर को मिलेगा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

16 नवंबर (शनिवार) को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम वार्ड संख्या 41 से वार्ड संख्या 50 तक रघुनाथ बैंकट हॉल निकट डी०ए०वी० स्कूल कमलुवागांजा रोड हल्द्वानी में अपराह्न 1 बजे से जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे जनसंवाद एवं जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक गंभीर; मौके पर पहुंचे एसपी सिटी।

 

 

नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया है कि 16 नवंबर को रघुनाथ बैंकट हॉल निकट डी०ए०वी० स्कूल कमलुवागांजा रोड हल्द्वानी में जनसंवाद कार्यक्रम में जन्म मृत्यु, परिवार रजिस्टर की नकल, दाखिल खारिज के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण, खतौनी की सत्यापित प्रति, आधार कार्ड भी बनाये जायेंगे। चिकित्सा विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी गर्भवती महिलाओ एवं लोगों का चेकअप के साथ ही औषधि वितरण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

 

उन्होंने बताया जनसंवाद शिविर में उद्यान, कृषि, समाज कल्याण, पशुपालन, जलसंस्थान, विद्युत, उरेडा तथा खाद्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की स्टॉल लगाकर जानकारी के साथ ही विभागों से सम्बन्धित आवेदन/शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा।