Great Mission Public School के छात्रों का विज्ञान प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन।

Great Mission Public School के छात्रों का विज्ञान प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन।

Great Mission Public School के छात्रों का विज्ञान प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

Great Mission Public School के बच्चों ने Scholars Home School, देहरादून में CBSE द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 74 विद्यालयों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें 👉  राजीव कुमार शाह ने किया रामलीला का शुभारंभ, भरत विलाप और दशरथ मरण के मंचन ने जीता दिल।

 

जूनियर वर्ग में सिद्धार्थ खाती और रुचित सुयाल ने “Dry and Wet Waste Segregator” का कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किया, जिसे जजों ने प्रशंसा करते हुए प्रथम स्थान प्रदान किया। वहीं, सीनियर वर्ग में दिव्यदर्शन तिवारी, विवेक यादव और आयुष बिष्ट ने “Soil Booster” का कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किया, जिसे द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक गंभीर; मौके पर पहुंचे एसपी सिटी।

 

इस उपलब्धि के साथ सिद्धार्थ और रुचित का मॉडल अब राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेगा।

 

विद्यालय के मेंटर्स  नितिन जोशी (PGT Biology) और अमित मेहरा (PGT Chemistry) के मार्गदर्शन का भी इस सफलता में अहम योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने बच्चों और उनके मेंटर्स को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  राजीव कुमार शाह ने किया रामलीला का शुभारंभ, भरत विलाप और दशरथ मरण के मंचन ने जीता दिल।