मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में उत्तराखंड दिवस समारोह में की शिरक।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में उत्तराखंड दिवस समारोह में की शिरक।
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में उत्तराखंड दिवस समारोह में की शिरक।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नई दिल्ली: प्रगति मैदान में आयोजित 43वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF-2024) के उत्तराखंड दिवस समारोह में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड के विभिन्न उत्पादों पर आधारित स्टालों का अवलोकन किया और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के महत्व पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  💥 *फोन पर जान धमकी और धार्मिक उन्माद फैलाने वाला नहीं बचा, महाराष्ट्र से दबोच लाई नैनीताल पुलिस* 🚨*नफरत और फोन में धमकी ने पहुचाया जेल* 💥*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की चेतावनी- धर्म की आड़ में समाज में जहर घोलने वालों के खिलाफ कानून का डंडा पूरी सख्ती से चलेगा*

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं को देश-विदेश में भी जीवित रखते हैं। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों से राज्य के विकास में सहभागी बनने की अपील की और “उत्तराखंड प्रवासी परिषद” के गठन की घोषणा की।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “2047 तक विकसित भारत” संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि देश तेजी से प्रगति कर रहा है। उत्तराखंड भी रेलवे, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य कर रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन और उधम सिंह नगर में एम्स सैटेलाइट सेंटर जैसी परियोजनाओं का भी जिक्र किया।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो बना सबूत! नंबर प्लेट छिपाकर फर्राटा भरने वाला चालक पुलिस के शिकंजे में, वाहन सीज।

 

 

मुख्यमंत्री ने महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रही हैं और एक लाख से अधिक महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं।

 

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री  अजय टम्टा और पूर्व मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने भी उत्तराखंड के उत्पादों की बढ़ती मांग और राज्य की प्रगति की प्रशंसा की। उद्योग सचिव  विनय शंकर पांडे ने बताया कि मेले में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की 1.16 करोड़ रुपये की बिक्री हुई और 2 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले।

यह भी पढ़ें 👉  कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

 

 

समारोह में महानिदेशक उद्योग प्रतीक जैन, स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा, निदेशक संस्कृति विभाग बिना भट्ट समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर करें -