अवैध शराब के खिलाफ अभियान: नैनीताल जिला प्रशासन और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान: नैनीताल जिला प्रशासन और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई।
ख़बर शेयर करें -

अवैध शराब के खिलाफ अभियान: नैनीताल जिला प्रशासन और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल, 23 दिसंबर 2024। क्रिसमस और नववर्ष को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में महिला दिवस पर विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं को अधिकारों और सशक्तिकरण का संदेश।

 

 

मुख्य कार्रवाई:

  • रामनगर वन निगम भवानीगंज में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई।
  • झाड़ियों और रास्तों के किनारे छुपाकर रखे गए विभिन्न स्थानों से 200 पाउच (70 लीटर से अधिक कच्ची शराब) बरामद की गई।
  • अज्ञात तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मामला दर्ज किया गया।

टीम की कार्रवाई और अभियान जारी:

मुखबिरी पर संशय के आधार पर तस्करों की तलाश और तलाशी अभियान जारी है। इस अभियान में आबकारी निरीक्षक श्री उमेश पाल और उनकी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी का बड़ा संदेश, जनता का बने भरोसा* *जनपद में एलपीजी व ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु, अफवाह फैलाने और कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सघन चेकिंग जारी*

टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:

  • सुश्री रुचिका कांडपाल (प्रभारी आबकारी निरीक्षक)
  • उपनिरीक्षक हीरा भट्ट
  • आबकारी सिपाही: अल्का, धर्म सिंह, जगवती, सरिता त्रिपाठी, रमाकांत बावरी
  • पीआरडी जवान: भूपेंद्र सिंह
यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने किया कोटी डोबरा पर्यटन मार्ग का वर्चुअल शिलान्यास

जिला प्रशासन की अपील:

जिलाधिकारी नैनीताल ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब निर्माण, बिक्री या भंडारण की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। क्रिसमस और नववर्ष पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

मीडिया सैल
जिला आबकारी विभाग, नैनीताल