रामनगर में हाजी अकरम का रुझान बढ़ा, संजय नेगी ने किया समर्थन, जनता में जोश का माहौल”

रामनगर में हाजी अकरम का रुझान बढ़ा, संजय नेगी ने किया समर्थन, जनता में जोश का माहौल”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, 10 जनवरी 2025: रामनगर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में अब और भी दिलचस्प मोड़ आ गया है। आज हाजी अकरम ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रामनगर शहर में एक विशाल रैली निकाली। रैली के दौरान उनके साथ भारी जनसमर्थन देखने को मिला। इस रैली में सैकड़ों लोग शामिल थे, जो हाजी अकरम के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए उन्हें अपना समर्थन दे रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ, हाथी और तेंदुए के दीदार के लिए तैयार नंधौर अभयारण्य, नए पर्यटन सत्र का सांसद अजय भट्ट ने किया आगाज।

 

 

रैली में एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम हुआ जब पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी ने हाजी अकरम का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “मैंने बहुत सोच-विचार करने के बाद यह निर्णय लिया है कि रामनगर के नगर अध्यक्ष के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार हाजी अकरम हैं। इन्होंने 15 वर्षों से रामनगर में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है और शहर के लिए हमेशा समर्पित रहे हैं। इस कारण मैंने उन्हें अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है।”

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

 

संजय नेगी के इस समर्थन से हाजी अकरम को मजबूती मिली है, और अब उनके समर्थकों की संख्या में और वृद्धि हुई है। अकरम ने कहा, “रामनगर की तरक्की के लिए मैं हर हाल में काम करूंगा और नगर पालिका के अध्यक्ष बनने के बाद सभी जरूरी मुद्दों पर काम करूंगा।”

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़कों पर मौत का सामान! तड़के 4 बजे एआरटीओ का छापा, अवैध जुगाड़ और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई।

 

 

 

रामनगर नगर पालिका चुनाव में इस समर्थन से हाजी अकरम को एक नई ताकत मिली है, और उनकी उम्मीदवारी को लेकर जनसमर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है।