रामनगर में कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र पांडे ने किया जनसंपर्क, भाजपा सरकार पर लगाए निजीकरण के आरोप।

रामनगर में कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र पांडे ने किया जनसंपर्क, भाजपा सरकार पर लगाए निजीकरण के आरोप।
ख़बर शेयर करें -

रामनगर में कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र पांडे ने किया जनसंपर्क, भाजपा सरकार पर लगाए निजीकरण के आरोप।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस के नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भुवन चंद्र पांडे ने गुरुवार को शहर के सभी सरकारी कार्यालयों में जाकर जनसंपर्क किया और लोगों से चुनाव चिन्ह “बंगला” पर मोहर लगाकर वोट देने की अपील की।

 

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट के बाहर खूनी वार, धारदार चाकू से युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार।

 

भुवन चंद्र पांडे ने भाजपा सरकार पर सरकारी कर्मचारियों और सरकारी संस्थानों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार धीरे-धीरे सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में सौंप रही है। रामनगर का संयुक्त चिकित्सालय इसका बड़ा उदाहरण है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों से अपील की कि वे उनके पक्ष में मतदान करें ताकि नगर के विकास को नई दिशा दी जा सके।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  कम मतदान वाले बूथ प्रशासन के रडार पर, एसडीएम के निर्देश पर लगे SIR विशेष शिविर।

उन्होंने कहा कि यदि वे अध्यक्ष चुने जाते हैं तो नगर के रुके हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और रामनगर के चहुंमुखी विकास के लिए काम किया जाएगा।

 

 

 

इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक रणजीत रावत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, और कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में खस्टीनंदन जोशी, बीना रावत, देशबंधु रावत, एन.डी. पंत, लईक अहमद, राजेश नेगी, अक्षत तिवारी, धीरज सती, हरपाल लटवाल, मोहन फत्याल, संजय डंगवाल, चंदन जमनाल, गिरीश मटपाल, कैलाश त्रिपाठी, अनिल लखचोरा, मो. रहमान, सुमित तिवारी, हर्षित उप्रेती, प्रशांत पांडे, अनीश आलम, और कई अन्य समर्थक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में होटलों पर प्रशासन का जॉइंट ऑपरेशन, चिरईया रिसोर्ट में मिली भारी अनियमितताएं, कई जगह नोटिस और चालान।

 

 

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के विकास और जनहित की योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक किया और भुवन चंद्र पांडे को समर्थन देने की अपील की।