रामनगर: जुड़ाका क्षेत्र में अवैध खनन करते पकड़ी गई जेसीबी, वन विभाग की सख्त कार्रवाई

रामनगर: जुड़ाका क्षेत्र में अवैध खनन करते पकड़ी गई जेसीबी, वन विभाग की सख्त कार्रवाई

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी के निर्देशन और उप प्रभागीय वन अधिकारी रामनगर के नेतृत्व में वन सुरक्षा बल और रामनगर रेंज की संयुक्त टीम ने जुड़ाका क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने अहमद नदीम को सौंपी नैनीताल की सूचना व्यवस्था की कमान, जिला सूचना अधिकारी का मिला अतिरिक्त प्रभार।

 

 

टीम ने 19 जनवरी 2025 को गश्त के दौरान जुड़ाका क्षेत्र में एक जेसीबी मशीन को अवैध खनन करते पकड़ा। कार्रवाई करते हुए जेसीबी को जब्त कर वन अभिरक्षा में ले लिया गया। फिलहाल इसे आगे की कार्रवाई के लिए वर्कशॉप परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दोगांव-डोलमार के बीच मलबा आने से हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग बाधित, SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था।

 

 

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन पर निगरानी बढ़ा दी गई है और इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी अपील की है कि अवैध खनन की सूचना वन विभाग को दें ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।