नगर निकाय चुनाव: नैनीताल, भीमताल, भवाली और रामनगर में अभी तक का मतदान प्रतिशत जारी।

नगर निकाय चुनाव: नैनीताल, भीमताल, भवाली और रामनगर में मतदान प्रतिशत जारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल जनपद में नगर निकाय चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है। प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा के बीच मतदाताओं ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

 

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, अभी तक नैनीताल में 9.74%, भीमताल में 11.06%, भवाली में 10.60%, और रामनगर में 10.50% मतदान दर्ज किया गया है। हालांकि, यह शुरुआती आंकड़े हैं और अंतिम प्रतिशत में बदलाव संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव के अवैध पोस्टरों पर पुलिस-नगर निगम की कार्रवाई, प्रचार सामग्री हटाई।

 

 

चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। रामनगर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  68 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा भारत दर्शन का मौका, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं।

 

 

 

चुनाव आयोग ने जनता से निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की थी। वहीं, मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला, हालांकि मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम हो रहा है।