एमबी इंटर कॉलेज मैदान में सरस मेले की तैयारियां तेज, 250 स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र।

एमबी इंटर कॉलेज मैदान में सरस मेले की तैयारियां तेज, 250 स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी – एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आगामी 1 मार्च से 10 मार्च तक 10 दिवसीय सरस आजीविका मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में देशभर के स्वयं सहायता समूह (SHG) अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय हल्द्वानी में एक बैठक आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में लगाई जाने वाली स्टॉल आकर्षक और एकरूप हों, ताकि आगंतुकों को बेहतर उत्पाद मिल सकें और SHG को मजबूत बाजार उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी होगी, जिसमें स्वच्छता, सुरक्षा, पार्किंग और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

250 स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र


बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने बताया कि मेले में कुल 250 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें 74 स्टॉल विभिन्न राज्यों के SHG, 117 स्टॉल उत्तराखंड के SHG और 69 स्टॉल व्यावसायिक रूप से लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट में वन अपराधों की जांच के लिए वनकर्मियों को मिला कानूनी प्रशिक्षण, छह टीमों ने मौके पर तैयार किया क्राइम सीन।

इसके अलावा, जिलाधिकारी ने कृषि, उद्यान और अन्य विभागों को निर्देश दिए कि जिले के प्रगतिशील किसानों, काश्तकारों और उद्यमियों को मेले में एक्सपोजर विजिट कराया जाए। साथ ही, स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एपीडी चंदा फर्त्याल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।