एसएसपी नैनीताल की अनूठी पहल: ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025’ के तहत रक्तदान शिविर आयोजित।

एसएसपी नैनीताल की अनूठी पहल: 'ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025' के तहत रक्तदान शिविर आयोजित।

एसएसपी नैनीताल की अनूठी पहल: ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025’ के तहत रक्तदान शिविर आयोजित।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी – एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” अभियान के तहत 5 मार्च 2025 को कोतवाली हल्द्वानी परिसर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय की टीम के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाना और रक्तदान के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को दी गई POCSO एक्ट की जानकारी।

शिविर की शुरुआत स्वयं एसएसपी प्रहलाद मीणा ने रक्तदान करके की और समाज को नशे से दूर रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा, “रक्तदान से जीवन बचता है, और नशे से दूर रहकर हम अपने समाज को बेहतर बना सकते हैं।”

इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र, पुलिस उपाधीक्षक श्री नितिन लोहनी सहित कुल 50 पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय नागरिक, पूर्व सैनिक, पत्रकार व समाजसेवियों ने रक्तदान कर इस पहल का समर्थन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में हलचल! खानपुर विधायक उमेश कुमार ने किया इस्तीफे का ऐलान

शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। समापन अवसर पर डॉ. स्मिता धर्मसक्तू ने एसएसपी श्री मीणा को सम्मान चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर काउंसलर श्रीमती सरिता रावत, नर्सिंग ऑफिसर श्री पुष्कर जीना, श्री दीपक पांडे और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रक्तदान के जरिए नशे के खिलाफ मजबूत संदेश, एसएसपी नैनीताल की पहल बनी प्रेरणा

एसएसपी नैनीताल की यह पहल समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करने और रक्तदान के महत्व को समझाने के लिए एक मिसाल बन गई है। इस अभियान से न केवल लोगों में रक्तदान की भावना को बल मिला, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में भी एक मजबूत कदम बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि

“रक्तदान करें, नशे से बचें और दूसरों के जीवन को संजीवनी दें,” इस संदेश के साथ यह अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए एक प्रेरणा बना है