वायरल वीडियो का एसएसपी मीणा ने लिया संज्ञान, कहा माहौल खराब करने वाले बख्से नही जाएंगे तत्काल पर्यटकों को तल्लीताल पुलिस ने किया हिरासत में हुई कार्यवाही।

वायरल वीडियो का एसएसपी मीणा ने लिया संज्ञान, कहा माहौल खराब करने वाले बख्से नही जाएंगे,

तत्काल पर्यटकों को तल्लीताल पुलिस ने किया हिरासत में हुई कार्यवाही।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

आज थाना मल्लीताल को 112 सेवा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बोट स्टैंड के पास कुछ पर्यटकों और नाव चालकों के बीच विवाद हो रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  असम के पूर्व DGP बीडी खर्कवाल का निधन, DGP दीपम सेठ ने जताया शोक।

मौके पर नाव चालक भानू बोरा ने बताया कि उसने कुछ पर्यटकों को पैडल नाव दी थी। पर्यटकों ने झील के बीच जाकर लाइफ जैकेट उतार दी, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया। चालक द्वारा मना करने पर पर्यटक बहस पर उतर आए, जिस पर नाव चालक ने वीडियो रिकॉर्ड कर ली।

बाद में जब पर्यटक नाव लौटाने पहुंचे, तो नाव चालक द्वारा उन्हें भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी गई, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। पुलिस द्वारा सभी को थाना मल्लीताल लाया गया, जहां पर्यटकों ने माफी मांग ली। नाव चालक ने किसी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  विश्वकर्मा जयंती पर नैनीताल पुलिस ने की शस्त्रों और उपकरणों की पूजा, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस लाइन में विधि-विधान से किया पूजन, पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएं।

हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर चारों पर्यटकों का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया तथा सभी को भविष्य में अनुशासन बनाए रखने की चेतावनी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

पुलिस की अपील:
सभी आगंतुकों से अनुरोध है कि पर्यटन स्थलों पर मर्यादा एवं नियमों का पालन करें। कोई भी कृत्य जो आपकी या अन्य की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है, कानूनन दंडनीय है। अनावश्यक विवाद से बचें और शांतिपूर्ण ढंग से नैनीताल की सुंदरता का आनंद लें।

— मीडिया सेल, नैनीताल