रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक में जीएसटी अनियमितताओं पर चिंता, स्कूल और टूरिज्म सेक्टर पर जांच की मांग।

रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक में जीएसटी अनियमितताओं पर चिंता, स्कूल और टूरिज्म सेक्टर पर जांच की मांग।
ख़बर शेयर करें -

रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक में जीएसटी अनियमितताओं पर चिंता, स्कूल और टूरिज्म सेक्टर पर जांच की मांग।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक राज्य कर कार्यालय, छोई में आयोजित की गई, जिसमें जीएसटी से संबंधित विभिन्न अनियमितताओं पर चर्चा की गई। बैठक में अभिभावकों और व्यापारियों को हो रही समस्याओं को लेकर राज्य कर अधिकारियों को अवगत कराया गया।

बैठक में बताया गया कि रामनगर के कुछ प्राइवेट स्कूल अपने परिसर में ही कॉपी-किताबें बेच रहे हैं, जो कि नियमों के खिलाफ है। इसके साथ ही, कई विद्यालयों ने एक ही स्टेशनरी दुकानदार से संपूर्ण खरीद व्यवस्था तय कर दी है, जबकि वह दुकानदार जीएसटी में पंजीकृत नहीं है। इससे पंजीकृत दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही, कुछ दुकानदार बिल नहीं दे रहे, और स्टेशनरी उच्च दरों पर बेची जा रही है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री को पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण।

टैक्स बार एसोसिएशन ने जीएसटी विभाग से मांग की है कि वे शहर के सभी प्राइवेट स्कूलों की सूची मंगाकर जांच करें और इस तरह की अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई करें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मध्यस्थता से मदरसन विवाद खत्म, श्रमिकों ने अनशन तोड़ा, लालकुआं की मदरसन कंपनी में सुलह, 12 मांगें मानी गईं, काम पर लौटे मजदूर SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सराहा श्रमिकों का धैर्य,  हिंसा की साजिश नाकाम, उपद्रवियों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं सहेंगे—अराजक तत्वों को पुलिस की कड़ी चेतावनी।

बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दा कॉर्बेट प्रशासन द्वारा पार्क क्षेत्र से बाहर नए जोन खोलने का भी उठा। सदस्यों ने बताया कि जब पर्यटकों को कॉर्बेट के नाम पर सीतावनी या फाटो जोन में घुमाया जाता है, तो पार्क प्रशासन जिप्सी चालकों पर कार्रवाई करता है, परन्तु जब जीएसटी देने की बात आती है तो नेशनल पार्क का हवाला देकर टैक्स से बचने का प्रयास किया जाता है। टैक्स बार ने मांग की है कि कॉर्बेट प्रशासन इस मामले में पारदर्शिता लाए और टैक्स नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में संपन्न हुआ 03 दिवसीय NAFIS/MCU प्रशिक्षण* *पुलिस अधीक्षक संचार मठपाल ने प्रमाण पत्र बांटते हुए कहा— "वैज्ञानिक साक्ष्यों से बढ़ेगी विवेचना की गुणवत्ता और दोषसिद्धि दर*

बैठक में राज्य कर कार्यालय के सहायक आयुक्त अनिल सिन्हा और राज्य कर अधिकारी अजय प्रकाश ने विश्वास दिलाया कि दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी

आज की बैठक में अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष बालम राणा, सचिव गौरव गोला, उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी, उपसचिव मनु अग्रवाल, गुलरेज रजा, मनोज बिष्ट, नावेद सैफी, लईक अहमद, मनोज अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, सीए शिवम् सिंघल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।