प्रेमजाल में फंसाकर वाहन चालकों को ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार, कोटद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिजनौर के युवक-युवती पर दर्जनों लोगों को ठगने का आरोप।

प्रेमजाल में फंसाकर वाहन चालकों को ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार, कोटद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिजनौर के युवक-युवती पर दर्जनों लोगों को ठगने का आरोप।

प्रेमजाल में फंसाकर वाहन चालकों को ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार, कोटद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिजनौर के युवक-युवती पर दर्जनों लोगों को ठगने का आरोप।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

कोटद्वार –  कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने एक संगठित ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा करते हुए एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है, जो वाहन चालकों को प्रेमजाल में फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। आरोपी झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लोगों को ब्लैकमेल करते थे।

❖ ऐसे हुआ खुलासा:

कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक महिला और उसका पुरुष साथी उसे झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर बड़ी रकम वसूल चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटद्वार कोतवाल रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  चरस की बड़ी खेप लेकर निकले थे दो तस्कर, काठगोदाम पुलिस-STF ने दबोचे।

एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस और सीआईयू टीम ने तत्परता दिखाते हुए बिजनौर निवासी नवजोत सिंह (निवासी ताहरपुर, नजीबाबाद) और निधि शर्मा (निवासी ग्राम प्रेमपुरी, मंडावली) को गिरफ्तार कर लिया।

❖ ऐसा रचते थे जाल:

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि निधि शर्मा वाहन चालकों से लिफ्ट मांगती थी और फिर धीरे-धीरे बातचीत कर उनसे दोस्ती कर लेती थी। जब चालक पूरी तरह जाल में फंस जाता, तो निधि उसे एक कमरे में बुलाती। कुछ समय बाद उसका साथी नवजोत अचानक पहुंचकर दोनों की आपत्तिजनक वीडियो बना लेता।

यह भी पढ़ें 👉  विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, पहाड़ से राजधानी तक आधुनिक सुविधाओं पर जोर

इसके बाद शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का खेल। आरोपी पीड़ित को झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर उससे पैसे ऐंठते थे।

❖ दर्जनों लोग बन चुके हैं शिकार:

पुलिस के अनुसार, अब तक दर्जनों वाहन चालक इस गिरोह का शिकार बन चुके हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में पौड़ी जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

❖ आम जनता से अपील:

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी अजनबी व्यक्ति से अत्यधिक घुलने-मिलने से बचें और वाहन में लिफ्ट देने से पहले सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।