पाटकोट की महिलाओं ने शराब दुकान के विरोध में दिया ज्ञापन, जिला अध्यक्ष से की मुलाकात।

पाटकोट की महिलाओं ने शराब दुकान के विरोध में दिया ज्ञापन, जिला अध्यक्ष से की मुलाकात।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

पाटकोट (रामनगर)। पाटकोट क्षेत्र में नवसृजित विदेशी शराब की दुकान खोलने के विरोध में सोमवार को पाटकोट की महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने कहा कि पाटकोट में आज तक बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है — न रोजगार के साधन हैं, न बैंक, न पुलिस चौकी, न पीने का साफ पानी, न सिंचाई के लिए व्यवस्था, और न ही अस्पतालों में स्टाफ व सुविधाएं।

यह भी पढ़ें 👉  विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, पहाड़ से राजधानी तक आधुनिक सुविधाओं पर जोर

उन्होंने बताया कि स्कूलों में भी न एनसीसी, न एनएसएस जैसी गतिविधियाँ हैं और न ही गणित जैसे मुख्य विषय उपलब्ध हैं। महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र के विकास हेतु वे कई बार पत्राचार कर चुकी हैं, परंतु आज तक कोई समाधान नहीं निकला। वहीं, शराब की दुकान खोलने का निर्णय बिना स्थानीय जनता की सहमति के लिया गया है, जिसकी वे कड़े शब्दों में निंदा करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

महिलाओं ने मांग की कि पाटकोट रोड से इस शराब की दुकान को तुरंत हटाया जाए। इस पर जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री से वार्ता कर इस विषय को गंभीरता से उठाएंगे और जनता के पक्ष में निर्णय लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी, पुलिस लाइन पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

ज्ञापन देने वालों में पाटकोट निवासी एवं वर्तमान हल्द्वानी पार्षद संजीव पांडे, पूनम रावत, बबीता बिष्ट, अंजलि बॉस, तुलसी छिमवाल, नरेंद्र बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। महिलाओं ने जिला अध्यक्ष का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

kj
tara