गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुले कपाट।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल – संवाददाता

गंगोत्री/यमुनोत्री- अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा की शुरुआत हो गयी है। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी अपनी धर्म पत्नी के साथ गंगोत्री धाम पंहुचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गंगोत्री धाम पहुंचे । जहां पंडित प्रोहितों ने उनका स्वागत किया। कपाट खुलने के साथ ही धाम में सबसे पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से कराई गई।आपको बता दें कि माँ गंगा की डोली  अपने रात्रि प्रवास स्थल भैरोंघाटी (भैरों मंदिर ) से  सुबह धाम के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ‘द डांस वार’ में प्रतिभाओं का धमाकेदार प्रदर्शन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित।

 

जिसके बाद ठीक 11 बजकर 15 मिनट पर विधि विधान और वैदिक  मंत्रोचार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 6 माह के लिए श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए वहीं  दूसरी और मां यमुना की डोली  आज सुबह 8:15 पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई  स्थानीय पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मां यमुना की डोली को उनके भाई शनिदेव समेश्वर देवता की डोली भी विदा करने निकली। माँ यमुना की डोली के पहुंचते ही दोपहर 12:15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट भी खोले दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  वैश्य समाज हमेशा सरकार के साथ मिलकर विकास के पथ पर अग्रसर रहेगाः मुख्यमंत्री।

 

वहीं बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई और बद्रीनाथ  नाथ धाम के कपाट 8 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होने जा रही है। सभी देवी-देवताओं के आशीर्वाद से यात्रा अच्छी होगी। कई सामाजिक संस्थाएं व संगठन भी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं। सरकार व प्रदेश के लोग मिल कर यात्रा को सफल बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *