स्पा सेंटर पर छापा: देह व्यापार का भंडाफोड़, चार महिलाएं और एक युवक गिरफ्तार।

स्पा सेंटर पर छापा: देह व्यापार का भंडाफोड़, चार महिलाएं और एक युवक गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रुड़की, हरिद्वार।
रामनगर चौक स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी में देह व्यापार के गोरखधंधे का खुलासा हुआ है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और थाना गंगनहर की संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए चार महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य संचालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित बीमारी से हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने संभाला मोर्चा, विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात, लापरवाही मिलने पर दोषियों पर होगी कार्रवाई।

पुलिस को स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पकड़ी गई एक महिला फरार आरोपी गुरमीत सिंह की मंगेतर बताई जा रही है। गिरफ्तार युवक की पहचान सहारनपुर, उत्तर प्रदेश निवासी सौरभ सैनी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने भरी हुंकार, आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

छापेमारी का नेतृत्व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की उप निरीक्षक राखी रावत और उप निरीक्षक देवेंद्र रावत ने किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी गुरमीत सिंह की तलाश में टीमों को रवाना कर दिया है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि:

  • स्पा सेंटर की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था।

  • आसपास के इलाके में इस अवैध गतिविधि को लेकर पहले भी शिकायतें मिल चुकी थीं।

  • छापेमारी के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

जांच जारी है, और पुलिस अन्य संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है।