“मिशन उत्तराखंड 2027” को लेकर एकजुट हुए क्षेत्रीय दल और जन संगठन।

“मिशन उत्तराखंड 2027” को लेकर एकजुट हुए क्षेत्रीय दल और जन संगठन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, 21 जून 2025
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की पहल पर ‘मिशन उत्तराखंड 2027 – उत्तराखंड बचाओ, उत्तराखंड बसाओ’ के तहत प्रदेश की चार क्षेत्रीय पार्टियों और दर्जनों जन संगठनों ने एक साझा मंच पर आकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस ऐतिहासिक पहल का उद्देश्य राज्य में भाजपा-कांग्रेस के वर्चस्व को समाप्त कर शहीदों के सपनों का उत्तराखंड गढ़ना है।

रामनगर के अग्रवाल सभा भवन में आयोजित दो दिवसीय बैठक का नेतृत्व उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने किया, जबकि संचालन सामाजिक कार्यकर्ता चारु तिवारी द्वारा किया गया। बैठक में वक्ताओं ने राज्य की बदहाली के लिए राष्ट्रीय दलों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उत्तराखंड की मूल अवधारणा को इन पार्टियों ने पूरी तरह नष्ट कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडा एक्ट का बड़ा एक्शन, 5 लोग जिला बदर; इस साल अब तक 103 अराजक तत्वों पर कार्रवाई।

बैठक के दौरान ‘मिशन उत्तराखंड 2027 समन्वय समिति’ के गठन की घोषणा की गई, जो अन्य क्षेत्रीय दलों, जन संगठनों और बुद्धिजीवियों से संपर्क कर उन्हें इस अभियान से जोड़ने का कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में संविधान के 73वें संशोधन को पूरी तरह लागू करने और ग्राम सरकार की अवधारणा को सशक्त करने की मांग भी उठाई गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि आगामी चुनावों में ईमानदार और जनपक्षधर उम्मीदवारों को समर्थन दिया जाएगा।

बैठक में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश जुयाल, उत्तराखंड लोक वाहिनी के अध्यक्ष राजीव लोचन शाह, भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के महासचिव जे.सी. उप्रेती, स्वाभिमान पार्टी और भारत गठबंधन के संयोजक बलदेव राज सूद, पूर्व विधायक बी.पी. पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता आर.पी. सिंह, जनमैत्री संगठन के बच्ची सिंह बिष्ट, राकेश ध्यानी (उत्तराखंड जन सैनिक समिति), एडवोकेट डी.के. जोशी, सुरेश चंद्र मठपाल, पी.सी. जोशी (कंडी सड़क संघर्ष समिति) सहित कई अन्य संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

इस आयोजन ने राज्य में क्षेत्रीय ताकतों की नई गोलबंदी का संकेत दिया है। यदि यह समन्वय कायम रहता है तो यह गठबंधन आने वाले समय में उत्तराखंड की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।