नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं — SSP नैनीताल के निर्देश पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी।

नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं — SSP नैनीताल के निर्देश पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, जनपद नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के स्पष्ट निर्देशों पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए कई नियम उल्लंघनकर्ताओं पर शिकंजा कसा गया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस का एक्शन: नौ मुकदमों में नामजद मनीष छह महीने के लिए जिला बदर, गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई।

🔸 अभियान के दौरान की गई प्रमुख कार्रवाइयां —

  • 236 वाहनों के चालान

  • 17 वाहन सीज

  • 10 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त

  • ₹82,400 का संयोजन शुल्क वसूला गया

काली फ़िल्म बनी चालान की वजह, ओवरलोडिंग पहुंची सीजिंग तक

यातायात निरीक्षक महेश चंद (भवाली) द्वारा चेकिंग के दौरान 4 वाहनों से काली फिल्म हटवा कर चालान किया गया। वहीं गर्जिया चौकी प्रभारी गगनदीप द्वारा एक थार वाहन से काली फ़िल्म हटवाकर कानूनी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर नगर पालिका के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में! दीपावली में बाजार बेहाल, भारी ट्रकों की एंट्री पर कौन लगाएगा लगाम?

तल्लीताल थानाध्यक्ष रमेश बोरा द्वारा बनभूलपुरा निवासी खालिद पुत्र वाहिद की कार को रोका गया, जिसमें क्षमता से 9 अधिक सवारियां बैठाई गई थीं। मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लेखिका श्रेया सिंह की कलम से निकली इंसानियत की पुकार, ‘Whispers of My Soul’ में जिंदगी के अनछुए पहलू।

जनता से नैनीताल पुलिस की अपील —

“यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें। काली फ़िल्म लगाना कानूनन अपराध है — इससे बचें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

📌 नैनीताल पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि जनपद को दुर्घटना मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

– मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस