इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण, महिला तीज महोत्सव आयोजन का भी निर्णय।

इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण, महिला तीज महोत्सव आयोजन का भी निर्णय।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर। हरेला पर्व के शुभ अवसर पर इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब रामनगर द्वारा माता बाल सुंदरी मंदिर प्रांगण में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अर्जुन, अमलतास, पारिजात, बेलपत्र, रुद्राक्ष, बाटल पाम और विभिन्न पुष्प प्रजातियों के दो-दो पौधे रोपे गए।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा अर्चना के साथ किया गया। संयोजन पा. बीएस डंगवाल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में पा. संतोष मेहरोत्रा, डॉ. गिरीश पंत, डॉ. गौरव, नवीन तिवारी, माहेश्वर बाजपेयी, दीपांशु अग्रवाल (सचिव), शरस अग्रवाल, विजय अग्रवाल (अध्यक्ष), राजीव जोशी, वीरेंद्र रावत एवं सुभाष अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में लवप्रीत ने रखी जरूरतमंदों की बात, सीएम के निर्देश पर घर पहुंचा टैब।

कार्यक्रम में डॉ. जीसी पंत ने हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक भागीदारी की अपील की। उपस्थित सभी सदस्यों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  चार राज्यों में चोरी की वारदातें, मुखानी पुलिस के हत्थे चढ़ा इंटर-स्टेट नकबजन गैंग का सदस्य।

इस अवसर पर पूर्व वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए क्लब द्वारा महिला तीज महोत्सव आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया, जिसमें तीज क्वीन, हेयर स्टाइल, कैट वॉक, मेहंदी प्रतियोगिता, पारंपरिक लोकगीत, खेल प्रतियोगिताएं एवं हाउजी जैसे आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।