सट्टे की खाईबाड़ी करते युवक गिरफ्तार, Rs. 20,220 नकद बरामद।

सट्टे की खाईबाड़ी करते युवक गिरफ्तार, Rs. 20,220 नकद बरामद।

सट्टे की खाईबाड़ी करते युवक गिरफ्तार, Rs. 20,220 नकद बरामद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद में अवैध सट्टा व जुआ गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत SOG और बनभूलपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को सट्टा खेलवाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा पर्चियां, गत्ता, पेन और ₹20,220 की नकदी बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे, न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, रानीखेत रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं ने उठाए VIP और साक्ष्यों से जुड़े सवाल।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में, थाना बनभूलपुरा के प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी और एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने आरोपी गुलशन कुमार सागर पुत्र बनवारी लाल निवासी गली नं. 08, रामपुर रोड, हल्द्वानी को आंवला चौकी गेट के पास सट्टा खाईबाड़ी करते हुए दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस बनी अपनों को मिलाने वाली कड़ी, 86 श्रद्धालुओं की मदद, 57 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को मिलाया परिवार से, 29 लोगों का खोया सामान लौटाया, SSP सहित अन्य अधिकारियों ने की खरीदारी, स्थानीय एवं दूर-दूर से आये व्यापारियों का बढ़ाया मनोबल।

पुलिस ने मौके से सट्टा पर्चियां, Rs 20,220 नकद, गत्ता व पेन आदि बरामद किए। आरोपी के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में FIR संख्या 191/25, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं के सपनों को पंख देने की तैयारी, शिक्षा से रोजगार तक अवसर बढ़ाने में जुटी धामी सरकार।

कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल रहे:

  • उ0नि0 संजीत राठौड़ – प्रभारी एसओजी

  • का0 भूपेन्द्र ज्येष्ठा – एसओजी

  • का0 अरुण राठौर – एसओजी

  • का0 सन्तोष बिष्ट – एसओजी

  • का0 मौ0 यासीन – थाना बनभूलपुरा

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में सट्टा व जुए जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।