धनगढ़ी नाले में तेज बहाव के बावजूद बस ले जाना पड़ा भारी, चालक पर मामला दर्ज।

ख़बर शेयर करें -

धनगढ़ी नाले में तेज बहाव के बावजूद बस ले जाना पड़ा भारी, चालक पर मामला दर्ज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर (नैनीताल) – लगातार हो रही बारिश के चलते उफान पर आए धनगढ़ी नाले में जान जोखिम में डालते हुए रोडवेज बस चालक द्वारा बस को ले जाना महंगा पड़ गया। घटना की सूचना चौकी गर्जिया में नियुक्त कांस्टेबल राजीव कुमार ने थाना रामनगर में दी।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब की तस्करी पर वार, बेतालघाट पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनगर की ओर से आ रही रोडवेज बस (संख्या UK 07 PA 5991) को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित धनगढ़ी नाले में बढ़े जलस्तर के कारण रोका गया था। इसके बावजूद बस चालक ने लापरवाही और तेज़ी दिखाते हुए वाहन को बिना रोके नाले में उतार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में स्वास्थ्य सेवाओं पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश।

बस में करीब 10-12 यात्री सवार थे और बस बीच नाले में फंस गई। स्थिति गंभीर होने पर जेसीबी मशीन की मदद से बस को बाहर निकाला गया। इस लापरवाही से बस में सवार यात्रियों का जीवन खतरे में पड़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का हुआ शुभारंभ, सीएम धामी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया फ्लैग ऑफ।

चालक की इस घोर लापरवाही पर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 289/25, धारा 281/125 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।


ख़बर शेयर करें -