धनगढ़ी नाले पर खड़ी बाइक सवारों को बस ने कुचला, दो की मौके पर मौत, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला किया दर्ज।

धनगढ़ी नाले पर खड़ी बाइक सवारों को बस ने कुचला, दो की मौके पर मौत, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला किया दर्ज।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर, 12 अगस्त।
धनगढ़ी नाले पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस बनी अपनों को मिलाने वाली कड़ी, 86 श्रद्धालुओं की मदद, 57 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को मिलाया परिवार से, 29 लोगों का खोया सामान लौटाया, SSP सहित अन्य अधिकारियों ने की खरीदारी, स्थानीय एवं दूर-दूर से आये व्यापारियों का बढ़ाया मनोबल।

वादीनी श्रीमती कमला देवी पत्नी स्व. बालादत्त पांडे, निवासी दुर्गापुरी रामनगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र ललित पांडे (36) बीते 11 अगस्त सुबह करीब 7 बजे मोहान स्थित आईएमपीसीएल फैक्ट्री के लिए घर से निकला था। धनगढ़ी नाले में भारी बारिश के कारण पानी भर जाने से यातायात बाधित हो गया। इस दौरान ललित पांडे सहित अन्य लोग अपनी-अपनी मोटरसाइकिलें किनारे खड़ी कर इंतजार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की सड़कों पर वन्यजीवों की लोकेशन शेयर करने वालों पर कार्रवाई, 5 सोशल मीडिया अकाउंट्स को नोटिस।

इसी बीच रामनगर से चौखुटिया जा रही बस (संख्या UK 04 PA 0422) का चालक पानी की स्थिति देखने के लिए बस से उतर गया। तभी बस मालिक अतीकुर्रहमान उर्फ शब्बू, निवासी रामनगर, जो बस का नियमित चालक नहीं था, ने बस चलाकर रपटे पर खड़ी मोटरसाइकिलों और चालकों को कुचल दिया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  चार राज्यों में चोरी की वारदातें, मुखानी पुलिस के हत्थे चढ़ा इंटर-स्टेट नकबजन गैंग का सदस्य।

पुलिस ने घटना की तहरीर के आधार पर एफआईआर संख्या 298/25, धारा 105/110 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।