आपदा के बीच राहत की उड़ान, हेलीकॉप्टर से पहुँचे गंभीर मरीज जिला अस्पताल।

आपदा के बीच राहत की उड़ान, हेलीकॉप्टर से पहुँचे गंभीर मरीज जिला अस्पताल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

धराली/हर्षिल, 15 अगस्त।
उत्तरकाशी जिले के सीमांत क्षेत्रों में आई प्राकृतिक आपदा के बीच राज्य सरकार की ओर से संचालित हेली सेवाएं स्थानीय ग्रामीणों के लिये संजीवनी साबित हो रही हैं। दुर्गम मार्गों के टूटने और आवाजाही बाधित होने के बावजूद शुक्रवार को तीन गंभीर मरीजों को हेलीकॉप्टर से उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ - मीट मार्केट में नियमों की खुलेआम धज्जियां, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर FDA का शिकंजा।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के तहत जसपुर गांव की 75 वर्षीय प्रतिमा देवी, जो लंबे समय से सांस की बीमारी से जूझ रही हैं, और 61 वर्षीय चंद्रबाला, जिन्हें पेट संबंधी गंभीर समस्या है, को अचानक तबीयत बिगड़ने पर हर्षिल हेलीपैड लाया गया। वहां से दोनों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी मेले में गुम हुआ महिला का पर्स आधे घंटे में बरामद, नैनीताल पुलिस की तत्परता से लौटे जरूरी दस्तावेज।

इसके साथ ही जसपुर गांव की तीन माह की गर्भवती महिला निर्मला देवी को भी अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। हर्षिल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें भी हेलीकॉप्टर से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

आपदा प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह हेली सेवा उपलब्ध न होती तो इन मरीजों को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाना बेहद मुश्किल हो जाता। प्रशासन और सरकार की इस व्यवस्था से लोगों को राहत की नई उम्मीद मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों से मरीजों और ज़रूरतमंद लोगों को हेली सेवाओं के जरिये लगातार सहायता दी जा रही है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।