हल्दूचौड़ की सीमा आर्या बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, REAP परियोजना से मिली नई उड़ान।

हल्दूचौड़ की सीमा आर्या बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, REAP परियोजना से मिली नई उड़ान।
ख़बर शेयर करें -

हल्दूचौड़ की सीमा आर्या बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, REAP परियोजना से मिली नई उड़ान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल के विकासखंड हल्द्वानी के हल्दूचौड़ निवासी सीमा आर्या आज महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने साबित कर दिया कि सरकारी योजनाओं का सही लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बना जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड और NEET परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, 20-21 जून को रहेगा विशेष डायवर्जन।

राज्य सरकार की REAP परियोजना के तहत सीमा को 75,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिसमें से 22,500 रुपये सब्सिडी के रूप में दी गई। इस सहयोग से उन्होंने साइकिल रिपेयरिंग और टायर वर्कशॉप शुरू की। दुकान के लिए आवश्यक कंप्रेशर और टायर खरीदकर उन्होंने अपना व्यवसाय प्रारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में कार्रवाई, स्मैक, अवैध शराब और सट्टेबाजी के खिलाफ तीन गिरफ्तार।

आज सीमा हर महीने 20 से 22 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं और अपने साथ दो अन्य लोगों को भी रोजगार दे रही हैं। सीमा का कहना है, “यह सब राज्य सरकार की योजनाओं और REAP परियोजना की मदद से संभव हो पाया। इस योजना ने मुझे आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया।”

सीमा आर्या की सफलता की यह कहानी न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण भी है कि राज्य सरकार की योजनाएँ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में कार्रवाई, स्मैक, अवैध शराब और सट्टेबाजी के खिलाफ तीन गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -