चुकम गांव में विभागीय टीमों ने किया निरीक्षण, प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया।

ख़बर शेयर करें -

चुकम गांव में विभागीय टीमों ने किया निरीक्षण, प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर। विगत दो दिनों से लगातार बारिश और कोसी नदी के बढ़ते जल स्तर के चलते ग्राम चुकम में भारी नुकसान हुआ है। गुरुवार को राजस्व, सिंचाई, विद्युत, ग्रामीण निर्माण तथा चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम ने प्रभावित ग्राम का निरीक्षण किया और नुकसान का आकलन किया।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में डूबने से युवक की मौत, गोताखोरों ने बरामद किया शव।

कोसी नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण प्रभावित ग्रामीणों को राफ्ट के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया। कुल पाँच मकान/कमरे नदी के कटाव में बह या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सभी प्रभावित परिवारों को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  💥 *फोन पर जान धमकी और धार्मिक उन्माद फैलाने वाला नहीं बचा, महाराष्ट्र से दबोच लाई नैनीताल पुलिस* 🚨*नफरत और फोन में धमकी ने पहुचाया जेल* 💥*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की चेतावनी- धर्म की आड़ में समाज में जहर घोलने वालों के खिलाफ कानून का डंडा पूरी सख्ती से चलेगा*

विद्युत विभाग की टीम ग्राम में विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई है और पूरी रात गांव में ही तैनात रहेगी। वहीं, चिकित्सा विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को कुत्ते के काटने और कुछ बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए उपचार उपलब्ध कराया। नदी के बढ़े जल स्तर के कारण डॉक्टरों की टीम बाद में पहुंच पाई, लेकिन गांव में टीकाकरण और अन्य प्राथमिक उपचार किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर सचिवालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक।

सिंचाई विभाग के कई वायरक्रेट नदी के तेज बहाव में बह गए हैं, जिससे कटाव और बढ़ गया है। विभाग को इन्हें तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।


ख़बर शेयर करें -