स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 10 सितम्बर 2025 (सूवि)।
जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कार्यालय सभागार नैनीताल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों एवं उत्तराधिकारी संगठन के सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आश्रितों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

बैठक में मुख्य रूप से उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी करने, सेनानियों के नाम पर बने स्मारकों एवं शिलापटों के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण, उत्तराधिकार पेंशन का लाभ, परिचय पत्र उपलब्ध कराने, भूमि पट्टों के नवीनीकरण व नामांतरण जैसे मुद्दे उठाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट लिटरेचर फेस्टिवल की अनोखी शुरुआत, वन्यजीव और प्रकृति पर जुटेंगे देश-विदेश के लेखक।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बनाए गए सभी स्मारकों का जीर्णोद्धार एवं सुधारीकरण कार्य शीघ्र कराया जाएगा। साथ ही उत्तरजीवी प्रमाण पत्र, पेंशन प्रकरण एवं भूमि आवंटन से संबंधित सभी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों की प्राथमिकता से जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे, न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, रानीखेत रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं ने उठाए VIP और साक्ष्यों से जुड़े सवाल।

आश्रितों द्वारा स्मारकों की देख-रेख व साफ-सफाई की मांग पर जिलाधिकारी ने नगर निगम, नगर पालिका व पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाकर जीर्णोद्धार, सफाई एवं रंग-रोगन के निर्देश दिए। उन्होंने घोषणा की कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए कि सेनानियों के आश्रितों व उत्तराधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष ललित पंत, जिला अध्यक्ष एनसी पांडे, भारत नंदन भट्ट, अपर जिलाधिकारी विवेक राय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।