सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में जांच आयोग ने काठगोदाम में की जनसुनवाई।

सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में जांच आयोग ने काठगोदाम में की जनसुनवाई।
ख़बर शेयर करें -

सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में जांच आयोग ने काठगोदाम में की जनसुनवाई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग द्वारा शुक्रवार को सर्किट हाउस, काठगोदाम में जनसुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आयोग के अध्यक्ष श्री ध्यानी ने कहा कि जांच कार्य पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों पर आधारित होगा। उन्होंने बताया कि आयोग विभिन्न जनपदों में जाकर जनता की समस्याओं एवं सुझावों को सुन रहा है ताकि अंतिम रिपोर्ट निष्पक्ष और संतुलित रूप में तैयार की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  बस स्टैंड पर बिछड़ा मासूम, रामनगर पुलिस बनी फरिश्ता। 4 वर्षीय इस्माइल को सकुशल परिजनों से मिलाया, परिवार की आंखों में छलक आए खुशी के आंसू।

जनसुनवाई के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं, नागरिकों, परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों एवं प्रभारियों ने आयोग के समक्ष अपने विचार और सुझाव रखे।

छात्रों ने मांग की कि परीक्षाओं की जांच पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह सुझाव दिया गया कि भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं निष्पक्ष माहौल सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रसगुल्ले के डिब्बे में छिपा था 'सफेद जहर', पुलिस ने खोला नशे के खेल का राज। मिठास के पर्दे में चल रहा था नशे का धंधा, ऑपरेशन प्रहार में तस्कर गिरफ्तार।

आयोग के सचिव विक्रम सिंह राणा ने बताया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का संज्ञान लेकर विस्तृत रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाएगी।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी दी कि गत 21 सितंबर को आयोजित परीक्षा हेतु जनपद में तीन क्षेत्रों में कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी आयोग को उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आपदा मित्रों और महिला दल को मिला अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, आपात स्थिति से निपटने के दिए गुर।

कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी राहुल शाह, परीक्षा केंद्रों के प्रभारी एवं व्यवस्थापक, संबंधित अधिकारी, छात्र-छात्राएं तथा संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे