नशे के खिलाफ रामनगर में बच्चों की रैली, सिविल जज ने दिलाया संकल्प।

नशे के खिलाफ रामनगर में बच्चों की रैली, सिविल जज ने दिलाया संकल्प।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखंड, नैनीताल के दिशा-निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति, रामनगर के तत्वावधान में रविवार को “नशीली दवाओं की लत और दुरुपयोग” विषय पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली सिविल कोर्ट परिसर, रामनगर से प्रारंभ हुई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर।

रैली को संबोधित करते हुए सिविल जज, रामनगर श्रीमती मीनाक्षी दुबे ने बच्चों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि— “नशे की लत जीवन को अंधकार की ओर ले जाती है। बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें हर हाल में नशे से दूर रहना चाहिए ताकि वे अपने परिवार, समाज और राष्ट्र की सेवा कर सकें।”

इस अवसर पर अधिकार मित्र जीवन चंद्र सत्यवली ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि— “हम जहां भी रहें, नशे की बुराई को दूर करने के लिए हमेशा सतर्क रहें। अपने आसपास यदि कोई नशा करता है या नशे का कारोबार होता दिखे तो तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचित करें।”

रैली को सिविल जज श्रीमती मीनाक्षी दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।


रैली में एम.पी. हिंदू इंटर कॉलेज, जी.आई.सी. रामनगर के विद्यार्थियों के साथ-साथ कैप्टन एनसीसी चंद्रशेखर मिश्र, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रजनीश आर्य, समाजसेवी भूपेंद्र खाती सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, समाजसेवी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दोगांव-डोलमार के बीच मलबा आने से हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग बाधित, SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था।