इंदौर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भार्गवी रावत ने बाईथले और ट्राईथले दोनों में जीते गोल्ड मेडल।

इंदौर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भार्गवी रावत ने बाईथले और ट्राईथले दोनों में जीते गोल्ड मेडल।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

4 से 7 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश के इंदौर में संपन्न हुई मॉडर्न पेंटाथलॉन की राष्ट्रीय बाईथले (दौड़ व तैराकी) और ट्राईथले(दौड़,तैराकी व शूटिंग) प्रतियोगिता में भार्गवी रावत ने दोनों प्रतियोगिताओं मे 2 गोल्ड मेडल प्राप्त किये साथ ही उनकी माता श्रीमती मोनी रावत ने 40 प्लस बाइथले (दौड़ व तैराकी) राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया दोनों मां बेटियों ने यह उपलब्धि हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  एएसपी अमित कुमार सैनी का टिहरी तबादला, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने दी शुभकामनाएं।

 

 

 

श्रीमती मोनी रावत वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज मोती नगर में अध्यापिका है । सितंबर माह में बिहार के बेगूसराय में संपन्न हुई मॉडर्न पेंटाथलॉन की लेजर रन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भार्गवी रावत ने तीन गोल्ड मेडल प्राप्त किए थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 23 जनसेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण, सात निर्धारित स्थल से बाहर मिले; एक केंद्र बंद कराया।

 

 

 

भार्गवी रावत वर्तमान में वुडलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी की कक्षा 9 की छात्रा है।