लग्जरी कार की मांग आहत से नवविवाहिता ने छत से कूद कर दी जान जाने क्या है पूरा मामला, (दहेज में फाच्र्यून कार की मांग से आहत थी नवविवाहिता शादी को गूजरे थे महज दो महीने)

उधम  सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

काशीपुर – दहेज की मांग से आहत एक और नवविवाहिता दुल्हन ने मौत को गले लगा लिया। काशीपुर क्षेत्र के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरवरखेडा में देर रात मायके आई नवविवाहिता ने छत से मौत की छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी शादी को महज़ साठ दिन हुए थे। दहेज को लेकर उसकी ससुराल में विवाद चल रहा था।खबर के मुताबिक कुंडा थाना क्षेत्र के गांव सरवरखेडा के रहने वाले मोहम्मद यासीन ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री सबा परवीन का निकाह बीती एक मार्च को स्वाले नगर थाना किला जनपद बरेली उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुशीर सुल्तान नामक युवक के साथ मुस्लिम रिती रिवाज के अनुसार कराया था। पीड़ित परिवार ने बताया कि शादी में लगभग 24 लाख रुपए नगद दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़कों पर मौत का सामान! तड़के 4 बजे एआरटीओ का छापा, अवैध जुगाड़ और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई।

 

इसके बावजूद भी विवाहिता का दांपत्य जीवन अधिक दिनों तक चैन से नहीं गुजरा। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसे लोभी ससुरालियों ने लग्जरी कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि शिकायत करने पर ससुराल पक्ष नवविवाहिता के साथ मारपीट करने लगे।दो दिन पहले ही नवविवाहिता ने इस मामले की शिकायत मायके वालों से करते हुए किसी अनहोनी होने की संभावना जताई। विवाहिता के पिता को जब इसका पता चला तो बेटी की कुशल क्षेम लेने उसकी ससुराल पहुंचे। वहां मामला संवेदनशील देख बेटी को अपने साथ मायके ले आएं। पिछले दो दिनों से दहेज़ के इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पंचायत हुई। इसी दौरान गत बुधवार की रात करीब नौ बजे नवविवाहिता ने अपने ही दो मंजिला मकान से छत से कूद कर मौत की छलांग लगा दी।

यह भी पढ़ें 👉  विज्ञान शिक्षा में नवाचार की मिसाल बनीं डॉ. विजेता बिष्ट, राज्य स्तर पर मिला सम्मान।

 

 

जिसके उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों का कहना है कि जिस समय यह घटना हुई मोबाइल फोन पर मृतका अपने पति से बातचीत कर रही थी।उसका पति फार्यूचून कार दहेज में माग रहा था। नवविवाहिता की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय नेता आरोपी पति और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।