“स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देना ही सच्ची दीपावली है” — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

ख़बर शेयर करें -

“स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देना ही सच्ची दीपावली है” — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 

उधम सिंह राठौर   प्रधान सम्पादक

देहरादून, 21 अक्टूबर 2025।
दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित चकराता रोड की स्थानीय दुकानों से मिट्टी के दीये, बर्तन एवं पारंपरिक स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी की।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों, कुम्हारों और हस्तशिल्पकारों से संवाद करते हुए उन्हें पारंपरिक कलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने डिजिटल भुगतान (UPI) के माध्यम से खरीदारी कर लोगों को भी प्रेरित किया कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें।

यह भी पढ़ें 👉  *भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने उत्कृष्ट सेवा हेतु 53 अधिकारी-कर्मचारी किए सम्मानित* *नैनीताल पुलिस की दिव्य रैतिक परेड बनी आकर्षण का केंद्र*

मुख्यमंत्री ने कहा कि “दीपावली का पर्व प्रकाश और समृद्धि का प्रतीक है। इस अवसर पर हमें अपने देश के कारीगरों और स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करना चाहिए। स्वदेशी उत्पादों की खरीद न केवल हमारी परंपरा को जीवित रखती है, बल्कि ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को भी सशक्त बनाती है।”

दुकानदारों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वर्ष जीएसटी दरों में कमी के कारण वस्तुएँ सस्ती हुई हैं, जिससे बिक्री में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का सकारात्मक प्रभाव अब ज़मीनी स्तर पर स्पष्ट दिख रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई: ट्रांसपोर्ट नगर व टेडा रोड से 12 अतिक्रमण ढांचे हटाए गए।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस दीपावली पर अपने घरों को स्वदेशी मिट्टी के दीयों से सजाएँ और भारतीय परंपरा की खुशबू को उत्सवों का हिस्सा बनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत–2047’ विज़न को साकार करने में हडको बनेगा उत्तराखंड का मजबूत साझेदार।

मुख्यमंत्री की इस पहल से स्थानीय व्यापारियों और कारीगरों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।