पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार — पारिवारिक विवाद से नाराज़ पति ने ईंट से किया था वार।

ख़बर शेयर करें -

पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार — पारिवारिक विवाद से नाराज़ पति ने ईंट से किया था वार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पारिवारिक कलह और पत्नी के कथित अवैध संबंधों से परेशान होकर यह जघन्य वारदात की थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, Rs. 20 हजार का इनामी बदमाश अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को रुखसार पत्नी सलमान, निवासी शमीम पीसीओ वाली गली, इन्द्रानगर, बड़ी रोड, बनभूलपुरा की तहरीर पर मु0अ0सं0 245/2025 धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी इन्तजार हुसैन (58 वर्ष) पुत्र अली रज़ा निवासी मलिक का बगीचा, पानी की टंकी के पास, बनभूलपुरा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पारिवारिक विवादों और पत्नी के व्यवहार से मानसिक रूप से परेशान था। 23 अक्टूबर को विवाद के दौरान उसने गुस्से में आकर घर में रखे ईंट के टुकड़े से पत्नी शाहीन के सिर पर कई बार प्रहार कर दिया, जिससे उसकी गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  दाबका में समय से पहले पूरा हुआ लक्ष्य, पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त। कोसी और दाबका नदियों में खनन सत्र 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 34.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।

गिरफ्तारी टीम

  1. उ0नि0 सुशील जोशी, प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा

  2. उ0नि0 मनोज यादव

  3. हे0का0 रमेश काण्डपाल

  4. का0 शिवम कुमार

मीडिया सेल – नैनीताल पुलिस


ख़बर शेयर करें -