राज्य आंदोलनकारियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, राज्य स्थापना दिवस को सामाजिक एकता-सद्भाव दिवस के रूप में मनाया।

ख़बर शेयर करें -

राज्य आंदोलनकारियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, राज्य स्थापना दिवस को सामाजिक एकता-सद्भाव दिवस के रूप में मनाया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, 9 नवम्बर 2025।
राज्य निर्माण आंदोलनकारी/सेनानी संगठन द्वारा शहीद पार्क लखनपुर में राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राज्य स्थापना दिवस को सामाजिक एकता एवं सद्भाव दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया और सामाजिक एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संयोजक चंद्रशेखर जोशी ने की, जबकि संचालन पुष्कर दुर्गापाल एवं अनिल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने कहा कि वर्तमान समय में धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने की कोशिशें की जा रही हैं, जिससे सामाजिक एकता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस माहौल के खिलाफ सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी और इस प्रकार के आयोजन सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहायक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कप्तान मंजुनाथ टी0सी0 ने पत्रकार से मारपीट की घटना पर दी सख्त चेतावनी कहा कानून हाथ में लेने वालों की जगह जेल में ही है * *दो आरोपी हिरासत में, कार्यवाही जारी पत्रकारों की सुरक्षा बनी नैनीताल पुलिस की प्राथमिकता *

उन्होंने खटीमा गोलीकांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों—प्रताप सिंह, भगवान सिंह, सलीम अहमद, परमजीत सिंह सहित अन्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में जनकवि बल्ली सिंह चीमा ने अपने जनगीतों के माध्यम से सामाजिक एकता, सद्भाव और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का संदेश दिया। वहीं, कमला जोशी, दिनेश उपाध्याय और मेघा ने अपने लोकगीतों से उत्तराखंड की बदहाली और जनता की जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली विस्फोट पर सीएम धामी की संवेदना, उत्तराखण्ड में हाई अलर्ट — सीमाओं पर कड़ी निगरानी के निर्देश।

सम्मेलन को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी, राजस्थान के पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री सुभाष महरिया सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने संबोधित किया।

इस अवसर पर राज्य निर्माण आंदोलन तथा सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले कई लोगों को नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, सभासद खष्टीनंदन जोशी, सचिन कुमार पूच्ची, एवं गर्जिया मंदिर समिति के अध्यक्ष कुबेर सिंह अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से
श्रीमती सुमित्रा बिष्ट, कमला जोशी, अनीता सती, देवकी असनोडा, निर्मला सती, मोहिनी पांडे, माया चिलवाल, सरोज नेगी, धनेश्वरी घिल्डियाल, शीला भंडारी, कमल शर्मा, पीतांबरी रावत, मोहन पाठक, डी.डी. सती, अतुल मेहरोत्रा आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी — 20 नवम्बर को मतदान।

सम्मेलन में इंद्र सिंह मनराल, योगेश सती, हेमचंद पाठक, दीपचंद्र तिवारी, पीतांबर दत्त तिवारी, इमरान खान, कुबेर सिंह अधिकारी, मनमोहन अग्रवाल, हरविंदर सिंह संटी, मनिंदर सिंह सेठी, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, शेर सिंह लटवाल, देवेंद्र सेठी, सभासद खष्टीनंदन जोशी, नवीन सुनेजा, सचिन पूच्ची, अंकित बेलवाल, गणेश रावत, संजय डोर्बी, पान सिंह नेगी, नईम चौधरी, सुरेंद्र सिंह नेगी, जितेंद्र बिष्ट, आसिफ, टी.के. खान, सतेश्वरी रावत, बीना रावत, रेवती सुंदरियाल, तुलसी छिम्बाल, विधान सुंदरियाल, इंद्रलाल शाह, राजेंद्र प्रसाद खुल्बै, ओमप्रकाश पलाडिया, मनोज गोस्वामी, नवीन नैथानी, एन.डी. बिनवाल, रईस अहमद, वसीम, अजमुद्दीन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।