SSP मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का बड़ा असर: अंतरराज्यीय साइबर गैंग धराया, साइबर माफिया के 4 शातिर गिरफ्तार।

SSP मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का बड़ा असर: अंतरराज्यीय साइबर गैंग धराया, साइबर माफिया के 4 शातिर गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा साइबर अपराध पर प्रभावी रोकथाम के लिए जारी सख्त निर्देशों का असर जनपद में लगातार देखने को मिल रहा है। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में थाना तल्लीताल पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंग के नेटवर्क से ₹3,37,22,881/- का संदिग्ध वित्तीय लेनदेन पाया गया है।

रात्रि चैकिंग में NEXON कार से पकड़े गए साइबर अपराधी

15 नवंबर 2025 को तल्लीताल के थानाध्यक्ष मनोज सिंह नयाल व उनकी टीम ने भेडियापखाण मोड़, दोगांव क्षेत्र में रात्रि चैकिंग के दौरान HR98 P/1642 (NEXON) वाहन को रोका। वाहन में मौजूद 04 युवक संदिग्ध पाए गए। तलाशी में 11 मोबाइल फोन, 09 सिम कार्ड, 03 QR कोड, 03 पैन कार्ड, 03 डेबिट/क्रेडिट कार्ड, 02 चेकबुक और एक आधार कार्ड बरामद हुए।

गैंग का तरीका— APK फ़ाइल भेजकर मोबाइल हैक, म्यूल खातों के जरिए ठगी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे

  • सोशल मीडिया के माध्यम से APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लेते थे

  • पीड़ितों के बैंक लेनदेन पर नजर रखकर उनकी जानकारी अवैध रूप से उपयोग करते

  • ठगी की रकम वे “होल्डर/म्यूल अकाउंट्स” में मंगवाते थे ताकि ट्रेस न किया जा सके

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाली पड़े जंगल के पैच की बदलेगी तस्वीर, बनेगा नया पार्क; राकेश नैनवाल की पहल रंग लाई।

बरामद QR कोड में से एक खाता दिल्ली के थाना शाहदरा में दर्ज केस 22/2025 से संबंधित पाया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. शुभम गुप्ता, 29 वर्ष, अलवर, राजस्थान

  2. पियूष गोयल, 23 वर्ष, बुलंदशहर

  3. ऋषभ कुमार, 25 वर्ष, मोदीनगर

  4. मोहित राठी, 25 वर्ष, गुरुग्राम

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, तीन साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में वारंटी गिरफ्तार।

बरामद मोबाइल फोन

  • शुभम गुप्ता: Samsung Galaxy Fold-5, Samsung Z Fold, Oppo Reno 6 Pro

  • पियूष गोयल: Samsung Galaxy A22 5G, Vivo V30

  • ऋषभ कुमार: iPhone 12

  • मोहित राठी: iPhone 13, Hero 600 कीपैड

  • वाहन से और बरामद: OnePlus 6, Realme 3 Pro, Vivo 1818, 09 सिम कार्ड

यह भी पढ़ें 👉  भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि

सीज किया गया वाहन: NEXON HR98P/1642

SSP ने टीम को किया पुरस्कृत

साइबर ठग गैंग का भंडाफोड़ करने में उत्कृष्ट पुलिसिंग पर SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को ₹5000 का पुरस्कार दिया।

गिरफ्तारी टीम

  • प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश मेहरा

  • थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज सिंह नयाल

  • उ.नि. श्याम सिंह बोरा

  • कानि. राजेन्द्र जोशी, कानि. धर्मेन्द्र साहनी, कानि. चालक दीपक जोशी

  • का. नरेंद्र धामी, साइबर सेल

मीडिया सैल — नैनीताल पुलिस