महात्मा बुद्ध की जयंती पर बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल नेl

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय -सह सम्पादक

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने महात्मा बुद्ध की जयंती पर बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की रुद्रपुर_ग्राम बागवाला की झील कालोनी महात्मा बुद्ध जयन्ती के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं ग्रामीणो ने पूर्व में ठुकराल परिवार द्वारा स्थापित महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये l

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब की तस्करी पर वार, बेतालघाट पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा।

 

पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने सन्सार को अहिन्सा और शान्ति का सन्देश दिया उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध ने हमें सिखाया “अच्छी चीजों के बारे में सोचें– हम वही बनते हैं जो हम सोचते हैं। इसलिए सकारात्मक बातें सोचें और खुश रहें।” यही सकारात्मकता हमें आगे जाने में मदद करती है l

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर पर छात्रों पर कथित लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात, शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग: तारा घिल्डियाल।

 

पूर्व विधायक ठुकराल ने बोद्ध धर्म के अनुयायिओं और भगवान् बुद्ध को मानने वाले सभी देश वासियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि महात्मा बुद्ध के आदर्शो एवं शिक्षा को पूरा विश्व मानता है उनके अनुयायी पूरे विश्व में हैं l पूर्व विधायक ठुकराल ने उनकी प्रतिमा के समक्ष क्षेत्र में सुख समृद्धि एवं शान्ति की कामना की l इस दौरान आनंद शर्मा, प्रमोद सावन, विजय ,शुभम पासी, अजय राज, बंटी कोली सहित ग्राम वासी उपस्थित थे l

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर वायरल वीडियो पर आईजी कुमाऊँ का सख्त रुख, आरक्षी शेर सिंह पर होगी कड़ी कार्रवाई।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *