स्टंटबाज सावधान! SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी का सख्त संदेश – स्टंटबाजी का नशा मुकदमे में बदलेगा* *वीडियो वायरल हुआ… SSP की तत्काल बड़ी कार्यवाही, स्टंटबाज थार चालक हिरासत में, मुकदमा हुआ दर्ज*

ख़बर शेयर करें -

*स्टंटबाज सावधान! SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी का सख्त संदेश – स्टंटबाजी का नशा मुकदमे में बदलेगा*

*वीडियो वायरल हुआ… SSP की तत्काल बड़ी कार्यवाही, स्टंटबाज थार चालक हिरासत में, मुकदमा हुआ दर्ज*

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी।
हल्द्वानी–नैनीताल हाईवे पर थार वाहन से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। SSP के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थार चालक को हिरासत में लेकर वाहन सीज कर दिया तथा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई।

यह भी पढ़ें 👉  महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने किया रामनगर स्टेशन व कोच केयर सेंटर का गहन संरक्षा निरीक्षण।

घटना दिनांक 19 दिसंबर 2025 की रात्रि की है, जब वाहन संख्या UK06BC7200 (थार) के चालक ने सार्वजनिक मार्ग पर खतरनाक स्टंट कर अपनी व आमजन की जान जोखिम में डाली। वीडियो वायरल होते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी द्वारा चालक की पहचान कर ब्रह्मजोत सिंह पुत्र सुशांत सिंह, निवासी उदयपुर दौलतपुर, हल्द्वानी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। दिनांक 20 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम ने चालक को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा विस्तार, आदि कैलाश–नाभिडांग–जॉलीकाँग को जोड़ने की तैयारी

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि स्टंटबाजी, हुड़दंग, अराजकता और कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक मार्गों पर नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शिरकत

नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि कानून का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं और किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी से दूर रहें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की सतत नजर बनी हुई है।